प्रतापपुर में टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का हुआ वितरण

360° Ek Sandesh Live Health

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यक्रम के तहत 92 मरीजों को मिली अतिरिक्त पोषण सहायता

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड एवं सीनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि ह्लयक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मरीजों को नियमित जांच, सही समय पर दवा का सेवन और उचित पोषण बेहद जरूरी है। दवा और जांच में लापरवाही बरतने से बीमारी गंभीर हो सकती है, जबकि समय पर इलाज से टीबी पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।” कार्यक्रम के दौरान 92 उपचाररत मरीजों को अतिरिक्त पोषण सहायता के तहत पोषण टोकरी (पोषाहार सामग्री) प्रदान की गई। इस मौके पर बीपीएम जयंत कुमार , एसटीएस कुमार बिन्दु, सुमित कुमार, ब्रजमोहन कुमार एवं सीनी संस्था से अमरजीत तथा यक्ष्मा मरीज के अलावे उनके परिजन मौजूद रहे।इस पहल से क्षेत्र में टीबी उन्मूलन अभियान को गति देने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य एवं पोषण उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है।

Spread the love