प्रतिमाओं के विसर्जन दौरान राँची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट

360° Ek Sandesh Live States

रांची: माँ दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर रांची पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही । विसर्जन को लेकर सभी पूजा समितियों के साथ पुलिस की टीम मौजूद रही। साथ ही सभी प्रमुख तालाबों में दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विसर्जन को लेकर रांची के विभिन्न तालाबों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। शहर के सभी तालाबों में दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है। सभी विसर्जन स्थलों पर गोताखोरों की व्यवस्था की गई है। पुलिस बल के अलावा एनडीआरएफ की टीम भी प्रमुख जगह तैनात किए गए थे। विसर्जन को लेकर रांची नगर निगम की ओर से अरगोड़ा तालाब, कांके डैम, मधुकम तालाब, बड़ा तालाब, चडरी तालाब, जेल तालाब, दिव्यायन तालाब, बटन तालाब, जगन्नाथपुर तालाब, हंदरू तालाब, धुर्वा डैम और हेसाग तालाब में ही मूर्ति विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बुधवार को बताया कि मां दुर्गा के प्रतिमा विसर्जन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Spread the love