Mustafa Ansari
रांची: बीआईटी मेसरा ओपी क्षेत्र में एक बड़ा ही चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। जहां पुलिस के साथ मारपीट करने के आरोप में राजू कुमार झा और उनके बेटे सत्यम कुमार झा को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा बेटा सक्षम कुमार झा फरार है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू कुमार झा की पिकअप वैन बीआईटी काँलेज जाने वाले रास्ते पर नयाटोली हैलीपेड के पास कलभट में चढ़कर पलट गई थी। जिसकी सूचना मिलते ही मेसरा ओपी के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और तहकीकात करने लगे। इसी दौरान राजू कुमार झा ने अपने बेटों को बुला लिया और पुलिस के साथ दुर्व्यवहार किया। वहीं पुलिस ने अतिरिक्त बल बुलाया और आरोपियों को पकड़ लिया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर राजू झा एवं सत्यम झा दोनों बाप बेटों को पन्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं। वर्तमान में बीआईटी गेट रूदिया में रहते हैं।
