राज इंटरनेशनल स्कूल में महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि*

360° Education Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

कोडरमा: कोडरमा स्थित  राज इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को  स्कूल परिसर में आयोजित प्रार्थना सभा में प्रत्येक वर्ष के 30 जनवरी को मनाये जाने वाले शहीद दिवस के बारे में स्कूल के छात्रों को विस्तृत जानकारी दी गई | सर्वप्रथम विद्यालय के प्रचार्य राहुल घोष और परीक्षा प्रभारी ए के लाल ने गांधीजी के चित्र पर  पुष्पार्चन तथा दीप प्रज्वलन किया | इसके बाद प्रिंसिपल राहुल घोष ने शहीद दिवस के बारे में छात्रों को जानकारी देते हुए कहा कि आज ही के तारीख यानि 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या गोली मारकर की गयी थी। देश में भारतीय संविधान लागू के पूर्व ही सिरफिरे युवक नाथूराम ने हत्या कर भारतीय इतिहास को रक्तरंजित किया था। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में वे बढ़-चढ़कर हिस्सा बिना हथियार के लिए थे और इस क्रम में कई बार जेल भी गये थे। सत्य -अहिंसा के पुजारी थे। ‘हे राम’ उनकी अनमोल वचन थे। रघुपति राघव राजा राम सर्व धर्म आधारित भजन है जिसे स्वत: गाये भी और बच्चों से भी गवाने के लिए प्रेरित किया । परीक्षा प्रभारी ए के लाल ने कहा कि महात्मा गांधी को महात्मा की उपाधि रविन्द्रनाथ टैगोर और राष्ट्रपिता की उपाधि   नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने दिया था। आज उनके विचारों और सिद्धांतो को आत्मसात कर ही देश को समुन्नत बना सकते हैं। बच्चों से उनकी जीवनी से संबंधित प्रश्न पूछे गये जिसे बच्चों ने जवाब दिया | इस अवसर पर कक्षा 1 द्वार विशेष सभा अयोजित की गई है जिसमें महात्मा गांधी के विषय में अंग्रेजी भाषण सैनिक सिद्धि ने तथा हिंदी भाषा अंशिका सिन्हा  ने प्रस्तुत किया | क्लास 1 के सौम्या ,कनक ,अरवी और अरण्य ने रघुपति राघव राजा राम  समूह गीत की प्रस्तुति दी |

Spread the love