अखिल झारखंड छात्र संघ समिति की बैठक संपन्न

360° Education Ek Sandesh Live

sunil Verma

रांची: हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में अखिल झारखंड छात्र संघ रांची जिला समिति का बैठक शुक्रवार को संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत विशिष्ट अतिथि छात्र संघ के प्रभारी हरीश कुमार, रांची जिला प्रभारी गदाधर महतो एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए छात्र संघ जिला अध्यक्ष। राजकिशोर महतो ने कहा की अखिल झारखंड छात्र संघ रांची जिला समिति के पदाधिकारी सदस्य प्रखंड के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में अपना अहम योगदान सुनिश्चित करेंगे। पार्टी के विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे एवं सांगठनिक चचार्एं करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
मौके पर गुमला निवासी जयराम उरांव ने आज आजसू पार्टी के नीति सिद्धांतों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थांबा। बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय सचिव सचिन भगत रांची जिला समिति के वरीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार महतो,रोशन सेठ, कार्यकारी अध्यक्ष संतोष ताती, महासचिव कुमार महतो, मीडिया प्रभारी मदन कुमार ,विकास कुमार, सदस्य रमेश वीर चंद्र उरांव, कुलदीप भगत,राजेश उरांव, अर्जुन उरांव, भरत कुमार, अजय टोप्पो, आशीष कुमार, विनोद कुमार एवं अन्य लोग शामिल हुए।