राज्यपाल से डीजी अनिल पालटा सहित अन्य अधिकारियों ने की मुलाकात

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से गुरुवार को राजभवन में महानिदेशक, गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवाएं अनिल पालटा ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने भी अनिल पालटा को नए साल की शुभकामनाएं दीं।

इसके अलावा राज्यपाल से उद्योग विभाग के सचिव जितेन्द्र कुमार और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की सुमन पाठक ने राजभवन में भेंट की। राज्यपाल को छह जनवरी को आयोजित “राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव 2024-25” के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

वहीं दूसरी ओर राज्यपाल से कुरमाली भाषा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा राम महतो के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने राज भवन में भेंट की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने राज्यपाल को विभिन्न मांगों से संबंधित एक ज्ञापन सौंपा।