पूरा जीवन चिकित्सा सेवा को किया समर्पित
Eksandesh Desk
रांची: राजधानी रांची की प्रसिद स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है। उन्होंने 85 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वे पिछले कुछ समय से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। डॉ. चक्रवर्ती के निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। डॉ. शोभा चक्रवर्ती ने अपना पूरा जीवन महिलाओं की स्वास्थ्य सेवा को समर्पित कर दिया था। रांची में वे एक विश्वसनीय नाम थीं।
बता दें कि डॉ. शोभा चक्रवर्ती झारखंड की नंबर वन स्त्री रोग विशेषज्ञ थीं। वह रिम्स के गाइनोलॉजिस्ट विभाग की एचओडी भी रही थीं।