News By Ajay Raj
प्रतापपुर(चतरा): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू से चतरा भाजपा जिला उपाध्यक्ष कपिल पासवान ने मंगलवार को रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान कपिल पासवान ने संगठनात्मक गतिविधियों एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की।मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय बढ़ाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कपिल पासवान को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना ही कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।कपिल पासवान ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष से मिले मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से उन्हें संगठन में और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।
