प्रतापपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

360° Ek Sandesh Live

News by ajay Raj
प्रतापपुर (चतरा):विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, प्रतापपुर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के निर्देश पर संपन्न हुआ।शिविर में अधिकार मित्र (पीएलवी) गोविंद ठाकुर, नरेश प्रजापति एवं संदीप कुमार गुप्ता ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि 7 अप्रैल 1948 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों में वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
उन्होंने बच्चों को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर ही मनुष्य की सबसे बड़ी संपत्ति है।” बच्चों को नियमित व्यायाम करने, पौष्टिक भोजन लेने और नशे से दूर रहने की सलाह दी गई।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सहित सहायक शिक्षक ललन सिंह, सीताराम सिंह, रेखा सिन्हा सहित कई शिक्षक एवं दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Spread the love