रांची में तेज हवा के साथ हुई बारिश, झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 को भी ओलावृष्टि, वज्रपात और बरसात की संभावना

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : रांची और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को दोपहर बाद तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे पहले सुबह से मौसम साफ रहा, जिसके कारण गर्मी का अहसास हुआ। वहीं झारखंड के कई जिलों में 15 और 16 अप्रैल को भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी और इससे लगे हिस्सों में गर्जन, ओलावृष्टि, वज्रपात होने की भी संभावना है। इन जिलों में 40-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने की आशंका है। इसे लेकर विभाग की ओर से ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया गया है।

इसके अलावा राज्य के उत्तर-पश्चिमी जिलों में गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी कि गति से तेज हवा चलने की संभावना है। इन जिलों में पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा, लोहरदगा और कोडरमा जिला शामिल है। इन जिलों के लिए भी येलो अलर्ट है।इसके अलावा 16 अप्रैल को राज्य के अन्य इलाकों में भी गर्जन और 30-50 किमी की रफ्तार से तेज हवा चलने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं रांची में सोमवार को तापमान 35 डिग्री, जमशेदपुर में 37.1, डालटेनगंज में 37.4, बोकारो में 39.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love