रांची पुलिस ने भैरव सिंह को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: बीजेपी सह हिन्दूवादी नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। चुटिया थाना में पूर्व में दर्ज एक मामले में भैरव सिंह की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार भैरव सिंह शनिवार को लडकी से जुडे मामले को लेकर पंडरा ओपी को घेराव करने पहुंचे थे।
इसकी सूचना चुटिया थाने की पुलिस को मिली, मौके पर पहुंची चुटिया थाने की पुलिस ने भैरव सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार होने के बाद भैरव सिंह को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से मेडिकल जांच होने के बाद रांची पुलिस ने जेल भेज दिया।

Spread the love