रांची पुलिस ने दोनों नाबालिग को कर्नाटन से किया बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र से रहस्यमय ढंग से गायब हुई दोनों नाबालिग का पता चल गया है। रांची पुलिस ने दोनों को खोज निकाला है। दोनों का लोकेशन कर्नाटक है। दोनों नाबालिग के साथ उनका एक दोस्त भी है। पुलिस ने तीनों को अपनी हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बुधवार की देर रात तक सभी को रांची वापस ले आया जायेगा।
बताते चले कि हिन्दपीढ़ी इलाके से दो सगी बहने रहस्यमय ढंग से गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने अपने स्तर से दोनों नाबालिगं को काफी खोज बीन की। जब दोनोंं नाबालिग का कही पता नही चला,तो परिजनों ने हिन्दपिढ़ी थाने में गायब होनी की शिकायत दर्ज कराया गया। मामले दर्ज होने के बाद पुलिस रेस हुई। पुलिस की अनुसंधान के क्रम में दोनों लड़कियों का लोकेशन कर्नाटन में मिला। इसके बाद रांची पुलिस की टीम कर्नाटन पहुंची और दोनों नाबालिग को हिरासत में लेकर रांची आ रही है।

Spread the love