रांची स्टेशन से नौ किलो गांजा के साथ बिहार का एक तस्कर गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk
रांची: रांची रेलवे स्टेशन से नौ किलो गांजा के साथ एक तस्कर को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर का नाम बृजेश कुमार है। वह बिहार के कैमूर जिले के अधौरा का रहने वाला है।
आरपीएफ की ओर से बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से लगातार चलाए जा रहे अभियान में आपरेशन नारकोश के तहत आरपीएफ ने रांची स्टेशन पर जांच की। इसी दौरान ट्रेन संख्या 18309 संभलपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस का रांची स्टेशन आगमन हुआ। ट्रेन से निकलकर एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में एक काले रंग के बैग के साथ स्टेशन निकासी गेट की तरफ तेजी से जाता देखा गया। संदेह होने पर उसे रोककर उसके बैग की जांच करने पर नौ किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत एक लाख नौ हजार रुपये आंकी गयी है।