रांची उपायुक्त ने समाहरणालय भवन का किया औचक निरीक्षण, प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और कार्यकुशलता पर जोर

360°

कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सख्त हिदायत, किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है और जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी

Eksandeshlive Desk

रांची : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री ने शनिवार को समाहरणालय भवन (ब्लॉक ए एवं ब्लॉक बी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक एवं जिला के सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान उन्होंने भवन में अवस्थित विभिन्न कार्यालयों, जैसे- जिला आपूर्ति कार्यालय, जिला जन संपर्क कार्यालय, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, विशिष्ट अनुभाजन कार्यालय, जिला कोषागार कार्यालय, और कार्यालय का निरीक्षण किया। बाकी कार्यालयों में जिला के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण किया।

कर्मचारियों को सख्त हिदायत : निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सभी कार्यालयों के कर्मचारियों से व्यक्तिगत रूप से उनके उत्तरदायित्व के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी, बायोमेट्रिक रिकॉर्ड, और कार्यालयों में कर्मचारियों के टेबल पर नेम प्लेट (पद नाम सहित) की जांच की। उपायुक्त ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय में समय पर उपस्थित होने और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने की सख्त हिदायत दी। किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है और जाँच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि समाहरणालय में आने वाले आम लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना जाए और उनके साथ शालीनता से पेश आया जाए। उन्होंने भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात दोहराई और स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत प्राप्त होती है और जाँच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन रांची को श्रेष्ठ जिला बनाने के लिए कटिबद्ध : उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन रांची को श्रेष्ठ जिला बनाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को अपनी सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने सभी से कार्यकुशलता, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण की अपेक्षा की। उपायुक्त ने निरीक्षण क्रम में समाहरणालय परिसर में नो पार्किंग में खड़े सैकड़ो वाहनों का तत्काल चालान कराने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। तत्काल इन सभी वाहनों का चालान कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने समाहरणालय भवन और इसके पूरे परिसर में का निरीक्षण करते हुए विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने परिसर में सुनियोजित पार्किंग व्यवस्था लागू करने, आगंतुकों के लिए बैठने की व्यवस्था, और पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला प्रशासन ने जनता से अपील करते हुए कहा कि किसी भी समस्या या शिकायत के लिए समाहरणालय के संबंधित कार्यालयों से संपर्क करें।

Spread the love