रांची उपायुक्त ने ठंड को देखते हुए रात्रि में कंबल का किया वितरण

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा रांची में पड़ रही ठंड को देखते हुए बुधवार देर रात्रि को रांची शहर के प्रमुख चौक-चौराहे अल्बर्ट एक्का चौक, काली मंदिर चौक, डेली मार्केट पार्किंग, दुर्गा मंदिर रातू रोड़ में सड़को पर रात्रि में गुजर बसर कर रहे जरूरतमंद व्यक्तियों को कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने सभी जरूरतमंद को कंबल देते हुए उन्हें ठंड से बचने का निवेदन किया।

जिला प्रशासन द्वारा सभी प्रमुख चौक- चौराहों एवं रांची जिले के सभी प्रखंडों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। प्रखंडों में भी कंबल का वितरण पूर्व से ही किया जा रहा है। इस दौरान सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा रांची, रविशंकर मिश्रा, डीएसपी कोतवाली, प्रकाश सोय एवं डीएसपी सदर, संजीत कुमार बेसरा उपस्थित थे।