Reporting & edit by sunil Verma
रांची: जिला स्वास्थ्य समिति रांची और टेली मानस झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ विनीता सिंह के मदद से रांची विमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत तनाव मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सकों और परामर्शदाताओं द्वारा बच्चों को परामर्श दिया गया और आवश्यकता के अनुसार दवाओं का भी वितरण किया गया साथ ही इस शिविर में लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन के सदस्य द्वारा सहयोग प्रदान किया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिया विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, एक्टिविटी के जरिये मैसेज, एवं अंत में जरूरत मंद बच्चों के साथ वन ऑन वन परामर्श किया गया। जिला स्वास्थ्य समिति से ज़िला नोडल पदाधिकारी एन०सी०डी० कोषांग, रांची- डॉक्टर सीमा गुप्ता, ज़िला कार्यक्रम सहायक एन०सी०डी० कोषांग – अभिषेक कुमार, ज़िला फाइनेंस लॉजिस्टिक कंसल्टेंट एन०सी०डी० कोषांग – सरोज कुमार टेली मानस टीम से डॉ प्रीथा रॉय, डॉ मुजम्मिल अहसान, विजय लक्ष्मी दोराई, महजबीन नियाजी मौजूद रहे |कार्यक्रम में डॉ विनीता सिंह, प्राचार्या, रांची विमेंस कॉलेज, डॉ रेणु कुमारी, प्रोफेसर इंचार्ज आर्ट्स ब्लॉक, डॉ आरती मोदक, डॉ गीता सिंह दर्शनशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष, डॉ कुमारी उर्वशी, प्रोग्राम आफिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक, डॉ हर्षिता सिंहा, प्रोग्राम आफिसर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई तीन से मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS स्टूडेंट्स, लर्निंग लिंक्स फाउंडेशन से सीनियर एक्सिक्यूटिव सोशल डेवलपमेन नीरज कुमार एवं उनके टीम से अंजू, प्रवीण, मानसी का अहम योगदान रहा ।
