रंगदारी मांगने व नही देने पर जान मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur
रांची: चान्हों थाना की पुलिस ने रंगदारी मांगने और नही देने पर जान से मारने का धमकी देने को आरोप मे एक व्यक्ति को
गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रूपेश यादव है। वह बुढ़मू थाना क्षेत्र के मुर्गी गॉव का रहने वाला है।
चान्हों थाना क्षेत्र के चामा निवासी अमित कुमार गुप्ता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करते हुये बताया कि रंगदारी नही देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। मामले की र्गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी के घर मुर्गी में छापामारी कर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त ने रंगदारी मांगने और नही देने पर जान मारने की धमकी देने की बात स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा।

Spread the love