Eksandesh Desk
बोकारो: बोकारो जिले में पुलिस ने नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय महतो को गिरफ्तार किया गया और मुठभेड़ के दौरान दो नक्सलियों को मार गिराया गया। इस अभियान ने झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों की दृढ़ता और नक्सलवाद पर कड़े प्रहार की पुष्टि की है। पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार रणविजय महतो पर 33 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं, और उसकी गिरफ्तारी नक्सलियों की रणनीति को बड़ा झटका है। रणविजय महतो का नाम झारखंड के सबसे सक्रिय और खतरनाक नक्सलियों में शामिल है।रणविजय पर बोकारो में 18, गिरिडीह में 14 और धनबाद में एक मामला दर्ज है। वह नक्सलियों के बड़े नेताओं में से एक था और सुरक्षा बलों को लंबे समय से उसकी तलाश थी। इनमें हत्या, लूट, साजिश और विस्फोटक पदार्थों के उपयोग जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। रणविजय का गिरोह झारखंड के पारसनाथ, झुमरा और लुगु पहाड़ जैसे इलाकों में सक्रिय था। उसकी योजना लुग्गु में एक दूसरे नक्सली दस्ते विवेक के अन्य सदस्यों से मिलकर एक बड़ी घटना को अंजाम देने की थी।पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ पुलिस महानिरीक्षक अमोल वेणुकांत होमकर ने कहा कि 22 जनवरी 2025 की सुबह 6:10 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ बोकारो जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के वंशी और जड़वा गांव के पास के पहाड़ी इलाके में हुई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने नक्सलियों की ओर से की गई भारी गोलीबारी का जवाब दिया।
इस दौरान एक महिला नक्सली शांति देवी और एक अन्य नक्सली मनोज टुडू मारे गए। मारे गए नक्सलियों की पहचान और उनके अपराध
शांति देवी, जो रणविजय महतो की पत्नी थी, झारखंड के गिरिडीह जिले में एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय थी। उस पर खुखरा थाना, भेलवाघाटी और डुमरी थाना क्षेत्रों में हत्या, विस्फोटक रखने और सशस्त्र बलों को नुकसान पहुंचाने जैसे कई मामले दर्ज थे। मनोज टुडू, जो गिरिडीह के पीरटांड़ इलाके का निवासी था, पर भी कई गंभीर अपराधों में संलिप्तता के मामले दर्ज थे।विशेष अभियान में सुरक्षा बलों की अहम भूमिका इस विशेष अभियान का नेतृत्व बोकारो के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने किया। इसमें कोबरा बटालियन 209, सीआरपीएफ-26 बटालियन, सीआरपीएफ-154 बटालियन और झारखंड जगुआर के साथ जिला पुलिस बल भी शामिल था। अभियान के दौरान टीम ने नक्सलियों से मुठभेड़ की और उनके ठिकाने से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद किए।
[7:24 pm, 22/1/2025] Govind Bhaiya: चास :- बुधवार को चास प्रखंड के सोनाबाद पंचायत अन्तर्गत गंधुडीह गांव में राम मंदिर निर्माण के 1 वर्ष पूरे होने की खुशी में विराट कलश यात्रा का आयोजन किया गया
इस कलश यात्रा का शुभारंभ आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने फीता काट कर एवं श्री राम जी का झंडा दिखा कर रवाना किया
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक कुमार महतो ने कहा कि आज के कलयुग में राम का नाम लेने भर सारे कष्ट दूर हो जाते हैं
इस जल यात्रा में 121 कुमारी कन्याओं ने कलश में जल भरकर पूरे सोनाबाद पंचायत का भ्रमण किया
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुही गौराई , मनोज साव, लाल देव गोप,गौतम स्वर्णकार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे