सिमडेगा पुलिस की सराहनीय पहल, लापता दो मासूम बरामद

360°

सिमडेगा: सिमडेगा पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की मिसाल पेश करते हुए दो लापता मासूम बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में लापता बच्चों की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।घटना 16 अक्टूबर 2026 की है। पाकरटांड़ थाना क्षेत्र के ग्राम चैनटोली निवासी एक 5 वर्षीय बच्ची और 4 वर्षीय बालक के अचानक लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पाकरटांड़ थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने गांव और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया।पुलिस की मुस्तैदी का ही नतीजा रहा कि दोनों बच्चों को कुछ ही घंटों के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों के मिलने के बाद थाने में आवश्यक सत्यापन प्रक्रिया पूरी की गई और फिर उन्हें उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया।बच्चों को सकुशल देख परिजनों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने सिमडेगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जिस तत्परता से कार्रवाई की, वह काबिले तारीफ है।सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अपने छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें और इस तरह की किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि वह आमजन की सुरक्षा और विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर और प्रतिबद्ध है।

Spread the love