राष्ट्रीय जनता दल का वनभोज कार्यक्रम आयोजित

360° Ek Sandesh Live


अशोक अनन्त
हंटरगंज (चतरा)राष्ट्रीय जनता दल चतरा जिला परिवार के द्वारा आज हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के जोरी स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण भवन परिसर में आयोजित जिलास्तरीय वनभोज कार्यक्रम सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम में राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता बतौर मुख्य अतिथि ,राजद महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रश्मि प्रकाश,राजद युवा नेता श्री कंचन यादव, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार एवं राजद प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार जी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी गणमान्यों ने सदस्यता अभियान को लेकर अपने अपने बहुमूल्य सुझाव दिया। साथ ही सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई व हार्दिक शुभकामनाएं दी एवं वनभोज का लुत्फ उठाया। इस दौरान राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतीक प्रकाश अंगार, सैकड़ों सम्मानित वरिष्ठ नेतागण एवं हजारों सम्मानित कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।