SUNIL KUMAR
साहिबगंज/ बरहरवा: एक विशेष अभियान परेशन नार्कोस के तहत शुक्रवार को मालदा के आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच के अधिकारी और कर्मचारी आरपीएफ पोस्ट बरहरवा के साथ मिलकर तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन के पास चेकिंग के दौरान ट्रेन संख्या 13032 जयनगर – हावड़ा एक्सप्रेस के एक जनरल कोच से संदिग्ध मादक पदार्थ (गांजा) से भरा एक अनक्लेम्ड बैग बरामद किया। जांच के दौरान बैग के अंदर लगभग 4.7 किलोग्राम वजन के चार पैकेट पाए गए, जिनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख,35 हजार रुपए है। गिरफ्तार व्यक्ति और बरामद सामग्री को आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित जीआरपी अधिकारियों को सौंप दिया गया।
