Mustafa Ansari
रांची: रेल टेका डहर छेका आंदोलन को लेकर शनिवार को झब्बुलाल महतो,टीपू महतो,ललेश्वर गहतो व बाबुलाल महतो के नेतृत्व में सैकड़ों महिला व पुरुष आंदोलनकारी मेसरा रेलवे स्टेशन में रेलवे पटरी पर बैठ गए। और रेलवे को रोक दिया। आंदोलनकारी अपने हाथों में तख्ती,ढोल नगाड़े व पारंयरिक हथियार लिए हुए थे। तख्ती में लिखा हुआ था हमें आदिवासी की सूची में शामिल करो। वहीं आंदोलनकारी उग्र रूप में नारे लगा रहे थे। हम आदिवासी थे,इसलिए हमें आदिवासी की सूची में शामिल करो। आरक्षण नहीं संरक्षण चाहिए। कांके अंचल अधिकारी अमित भगत व सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा व मेसरा ओपी प्रभारी संजीव कुमार सिंह स्थिति को नियंत्रण में रखे हुए थे। ताकि सरकारी संपति की क्षति न हो। उक्त अधिकारियों ने समझा बुझा कर आंदोलनकारियों को रेलवे पटरी से हटा कर आंदोलन समाप्त करवाया।
इस दौरान नेतृत्व कर्ता ने अंचलाधिकारी को मुख्य सचिव के नाम एक ज्ञापन सौंपा। मालूम हो कि कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने को लेकर यह पूर्व घोषित आंदोलन थी। मौके पर सब इंस्पेक्टर अभय कुमार व बसंत कुमार के अलावे आंदोलनकारियों में प्रेमकिशोर महतो,सागर कुमार महतो,महेन्द्र महतो,अगम लाल महतो,राजेश महतो,शिवलाल महतो,मोतीलाल महतो,भरतलाल महतो,सत्रुधन महतो,दिनेश महतो,रामलाल महतो,बालकिशन महतो,रूपेश कंडरवार,किशोर महतो,भगू महतो,सिकंदर महतो,श्यामरेव महतो,जयंती देवी,रिंकी चौधरी, कौशल्या देवी,मालती देवी,लीलावती देवी,सुगन देवी,यशोदा कुमारी,सोनी देवी,आरती देवी,भादर देवी,सरिता देवी,लक्ष्मी कुमारी,गूंजा देवी,पुष्पा देवी,किरण देवी,संजना देवी,सुनीता देवी शामिल हैं।
