सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की ईलाज के दौरान हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: सदर थाना क्षेत्र के कोकर स्थित तिलिर निवासी विजय मिंज की रिम्स में इलाज के दौरान हुई मौत। विजय मिंज की मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने शिव मंदिर के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार मौके पर पहुंचे। और सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया। लेकिन सड़क जाम कर रहे लोगों ने मृतक के परिजनों को मुआवाजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर नारेबाजी करते रहे। लोगों में काफी आक्रोश देखा गया। सड़क जाम करने में महिला ज्यादा गुस्से की थी। भीड़ ने पुलिस की एक भी बात को सुनने की तैैयार नही थी। आक्रोशित लोगों को बहुत समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम हटाया।
बाते दे कि कोकर तिलिर के रहने वाले विजय मिंज को 16 सितम्बर को बाइक सवार युवक ने जोड़दार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। घायल अवस्था में बेहतर इलाज के लिए परिवार के लोगों ने रिम्स में भर्ती कराया था। ईलाज के दौरान शनिवार को मौत हो गयी।