साहिबगंज रेलवे हाई स्कूल के छात्रों का राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

Ek Sandesh Live Sports

SUNIL KUMAR

साहिबगंज: खेलो इंडिया के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26, झारखंड में संपन्न हुई। जिसमें राज्य के विभिन्न विद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में पूर्व रेलवे हाई स्कूल, साहिबगंज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं मालदा मंडल का नाम रोशन किया। आदित्य कुमार कक्षा नवम ने 55 किलोग्राम ग्रीको-रोमन शैली कुश्ती वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तो समीर कुमार यादव कक्षा दशम ने 45 किलोग्राम फ्री स्टाइल कुश्ती वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इन छात्रों की लगन, अनुशासन और खेल भावना से विद्यालय में खेल संस्कृति को नई प्रेरणा मिली है। उनकी उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया है। पूर्व रेलवे, मालदा मंडल दोनों छात्रों एवं उनके प्रशिक्षकों को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनामएं दिया है।

Spread the love