Eksandeshlive Desk
रांची : भारत के सबसे बड़े कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड, सैमसंग ने गुरुवार को अपने आगामी एआई स्मार्टफोन को प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष लाभों की घोषणा की। प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को 256GB से 512GB तक का मेमोरी अपग्रेड मुफ्त (कॉम्प्लिमेंट्री) दिया जाएगा। सैमसंग का अगला एआई फोन 25 फरवरी को सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया में आयोजित होने वाले ‘गैलेक्सी अनपैक्ड’ इवेंट में पेश किया जाएगा। ग्राहक 25 फरवरी तक 999 रुपये की रिफंडेबल टोकन राशि जमा करके नए गैलेक्सी एस सीरीज डिवाइस को प्री-रिजर्व कर सकते हैं।
प्री-रिजर्वेशन की सुविधा Samsung.com, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स, Amazon.in, Flipkart.com और देशभर के प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है। स्टोरेज अपग्रेड के अलावा, प्री-रिजर्व करने वाले ग्राहकों को नया गैलेक्सी एस सीरीज डिवाइस खरीदने पर 2,699 रुपये मूल्य के अतिरिक्त लाभ भी मिलेंगे। नई गैलेक्सी एस सीरीज को रोजमर्रा के कामकाज को आसान बनाने, आत्मविश्वास बढ़ाने और डिवाइस हाथ में लेते ही ‘गैलेक्सी एआई’ को सहजता से अनुभव करने के लिए तैयार किया गया है।
