Ashutosh Jha
काठमांडू: नेपाल में वैकल्पिक राजनैतिक शक्ति का उदय हुआ है। राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल नामक राजनीतिक दल ने व्यापक पैमाने पर अगामी स्थानीय निकाय, प्रादेशिक असेंबली तथा संसद के चुनावों में पूरे दम-खम के साथ उतरने के लिए अपनी तैयारियां जोर शोर के साथ दो वर्ष पूर्व से आरंभ कर दी है। राष्ट्रीय समता पार्टी नेपाल के महासचिव अभिषेक तिवारी ने बताया है कि नेपाल के 77 जिलों में दल के संगठनात्मक ढांचे को मूर्त रूप दिया गया है। संघीयता के साथ लोकतांत्रिक हिन्दू राष्ट्र की स्थापना के मुख्य एजेन्डा पर यह दल वृहद रूप से नेपाल में क्रियाशील है। यह पार्टी 10 अप्रैल 2023 को नेपाल के निर्वाचन आयोग में विधिक रूप से रजिस्टर हुई है। पार्टी की रजिस्ट्रेशन संख्या 194 है। इस दल को चुनाव आयोग ने धनुष चुनाव चिन्ह आवंटित किया है तथा इसका झंडा त्रिकोण आकार के भगवा रंग का है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तिवारी के अनुसार श्रीराम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ के विशेष अवसर पर आगामी 11 फरवरी को मधेश प्रदेश के रौतहट जिले में विधिवत रूप में इसे कार्यक्रमों के बीच घोषित किया जायेगा। अभिषेक तिवारी ने बताया कि उनकी पार्टी संघीय हिन्दू लोकतंत्र बनाने के लिए दृढ प्रतिज्ञ है।