संघर्षशील ट्रेड यूनियन ही मेहनतकशों की समस्या का निदान करा सकता है: महेश कुमार सिंह

360° Ek Sandesh Live Politics

Nutan

लोहरदगा: रविवार को ऐक्टू लोहरदगा के प्रथम जिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सह राष्ट्रीय पार्षद काॅ0 महेश कुमार सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में भी समूचे देश में मेहनतकश अवाम को न तो एक समान मजदूरी मिलती है और न सुविधा एवं प्रोन्नति।इसलिए मजदूरों की एकजुटता आवश्यक है। कार्यक्रम में तमाम साथियों ने काॅ0 सत्यदेव भगत सभागार में विचारणीय विषयों के बहस में अपनी-अपनी बातें रखीं। तत्पश्चात जिला कमिटी लोहरदगा के निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से निर्वाचन किया गया।‌ कार्यक्रम में अध्यक्ष विश्वनाथ प्र0 गुप्ता, कार्यकारीअध्यक्ष-राम कुमार महतो, उपाध्यक्ष-देवेन्द्र लाल दास, पद्मा देवी,कमला देवी,जिला सचिव-मो0 जफर आलम ,संयुक्त सचिव-कमलेश राम, मो0मोख्तार अंसारी, फूलदेव कुजूर,उप सचिव-सुधीर उराँव, करमचंद उराँव, कोषाध्यक्ष-वसीम अंसारी, कार्यकारिणी समिति के सदस्य फूलदेव उराँव,रूपा उराँव,कौशल्या उराँव, सीता देवी, अलाउद्दीन अंसारी,दिलमोहन साहू,गंगा उराँव,चैतु मुंडा। सम्मेलन में 06-07 नवम्बर 2023 को बोकारो में आयोजित ऐक्टू झारखंड के राज्य सम्मेलन तथा 26-28 नवम्वर 2023 को राज भवन के समक्ष मजदूरों के महापड़ाव को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।