संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है : सुदेश महतो

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil Verma

तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक आयोजित

रांची : संगठनात्मक मजबूती हमारी ताकत है। राज्य के हर गांव में हमारी पहुँच है। इस पहुँच को और मजबूत व सुदृढ़ करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। पार्टी कार्यकतार्ओं को समर्पण भाव के साथ काम करते रहने की आवश्यकता है। यह साल हम सभी के लिए काफी महत्वपूर्ण है। उक्त बातें पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने बुंडू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित तमाड़ विधानसभा स्तरीय प्रखंड एवं ग्राम प्रभारियों की बैठक के दौरान कही। मौके पर उपस्थित सभी प्रभारियों के साथ उन्होंने विभिन्न रणनीतियों और भावी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा का यह चुनाव देशहित में सोचने वाले एनडीए गठबंधन और अपने निजी स्वार्थ व हित के बारे में सोचने वाले इंडी गठबंधन के बीच है। एक तरफ हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा प्रभावी चहेरा है वहीं दूसरी तरफ न कोई चेहरा है न कोई संकल्प है। इंडी गठबंधन का उद्देश्य देश का विकास नहीं बल्कि जनता को भ्रमित कर मोदी और एनडीए को रोकना है। हमारा लक्ष्य राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भारी मतों से एनडीए की जीत सुनिश्चित करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने में पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकतार्ओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। पार्टी द्वारा दिए गए जिम्मेदारी को आप सभी पूरी निष्ठा के साथ निभाए। इन दस सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास की अवधारणा के तहत सभी वर्गों के लिए कई जनकल्याणकारी कार्य हुए। पार्टी कार्यकर्ता इन सभी कार्यों और संकल्प पत्र में किए गए वादों को लेकर जनता के बीच जाएं। साथ ही क्षेत्र के वोटरों को बूथ तक लाने में कार्यकतार्ओं की अहम भूमिका है।