सांसद ने पिपरवार में भेजी भजन कीर्तन सामग्री

Religious

Eksandeshlive Desk

पिपरवार: भाजपा के चतरा सांसद सुनील कुमार सिंह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम से संबंधित सामग्री को उपलब्ध कराया गया। अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि पर बने अयोध्या धाम मंदिर के गर्भगृह में प्रभु श्री राम लला को विराजित कर प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में अपने गांव, मुहले में स्थित मंदिर में रामभक्तो को जमा होकर भजन कीर्तन, शंखनाद, आरती करने को लेकर भेजी गई भजन कीर्तन सामग्री को भाजपा पिपरवार मंडल के कार्यकर्ताओं ने पिपरवार के मंदिरों में सौंपा। पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा के साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर बेंती,बहेरा किचटो, बचरा दक्षिणी पंचायत के मंदिरों में जाकर सांस्कृतिक सामग्री उपलब्ध कराया और कहा कि सनातन धर्म के खुशी और गर्व का पल है। इस अवसर पर भाजपा पिपरवार मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा, मंडल कोषाध्यक्ष रामप्रसाद महतो, ओबीसी मोर्चा के पिपरवार मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, शक्ति केंद्र प्रमुख धनराज भोक्ता, सह संयोजक संजय कुमार भोक्ता, मंडल मंत्री आदित्य केसरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष रीमा देवी, अर्णव कुमार, बेंती पंचायत की मुखिया सरिता देवी, गणेश भुइंया, गोलू केसरी, बासुदेव साव, बबीता देवी, महेश विश्वकर्मा, सुनील, राजेश, दीपक, अस्मिता कुमारी, रीमा देवी, रीना देवी,वासुदेव साहू, गणेश रतन महतो, प्रकाश महतो, किरण भारती, पूनम सिंह, सीता देवी, पूजा कुमारी, विमला देवी, सुमन सोनी, मुरारी सिंह, विजयलक्ष्मी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।