Eksandeshlive Desk
गिरिडीह : जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के जगन्नाथडीह-मिर्जागंज सब्जी मंडी में सब्जी खरीद-बिक्री के दौरान लगे जाम को लेकर दो गुटों में जमकर हिंसक झड़प हो गयी। मामला इस कदर बढ़ गया की गाली-गलौज से मामला शुरू होकर लाठी-डंडा और ईंट-पत्थर तक पहुंच गया। दोनों तरफ से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ देर के लिए सब्जी मंडी रणभूमि में तब्दील हो गया।
घटना की सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में जमुआ थाना की पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। हालांकि इस दौरान जमुआ-देवघर मुख्यमार्ग को जाम भी कर दिया गया। दोनों पक्ष के लोगों को समझा-बुझा कर मामला शांत कराया गया और जाम हटवाया गया। फिलहाल घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।
