रांची: सिविल सर्जन सभागार में हेपेटाईटिस बी टीकाकरण का शुभांरभ शनिवार को किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि सिविल सर्जन प्रभात कुमार व जिला आर सी एच पदाधिकारी ए के , शहरी नोडल पदाधिकारी डॉ स्मृति कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रचीत भूषण सहित अनेको पदाधिकारी व चिकित्सक मौजूद थे।टीकाकरण का प्रथम डोज शहरी नोडल पदाधिकारी व द्वितीय डोज श्रृत श्रृखला प्रबंधक दिनेश कुमार के द्वारा लिया गया।यह टीकारण सभी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया जाना है । टीकाकरण सभी सीएचसी सदर अस्पताल में उपलब्ध है ।
