सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

360° Ek Sandesh Live Health

By sunil
रांची: रांची सदर अस्पताल परिसर में विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए बतौर मुख्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कह कि उद्देश्य सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसके प्रभावों के बारे में बताना था। उन्होंने कहा कि अब तक 1087750 लोगों कास्की्रनिंग कराया गया है जिसमें 905 पोजिटिव पाया गया है । इधर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि सिर्फ विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर ही नही बल्कि आम दिनों में भी इसकी जांच और जागरूकता कार्यक्रम होनी चहिए । प्रशिक्षुओं ने सिकल सेल एनीमिया के कारणों, लक्षणों और इसके निदान के तरीकों पर प्रकाश डाला। चर्चा परिचर्चा में बताया गया कि सिकल सेल एनीमिया एक आनुवंशिक विकार है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएँ अर्धचंद्राकार हो जाती हैं, जिससे रक्त प्रवाह में बाधा उत्पन्न होती है और
गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इस रोग की प्रारंभिक पहचान और समय पर उपचार से मरीजों के जीवन गुणवत्ता में सुधार की जा सकती है। मौके पर सिविल सर्जन प्रभात कुमार , डॉ विनोद कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मी व अन्य लोग काफी संख्या में थे।