सीएमपीडीआई एवं यूएनआईएसईडी के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

360° Ek Sandesh Live

News by Sunil

रांची : सीएमपीडीआई और यूएनआईएसईडी के बीच रांची, झारखंड के छह सरकारी स्कूलों में ‘ट्रांसफामिंग यंग इनोवेटर्स अटल टिंकरिंग लैब नामक सीएसआर परियोजना के कार्यान्वयन हेतु एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस पहल का उद्देश्य इन सरकारी स्कूलों के छात्रों में एसटीईएम शिक्षा को सुदृढ़ और प्रोत्साहित करना है। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक, सीएसआर नोडल अधिकारी संदीप कुमार भगत और यूएनआईएसईडी की कार्यक्रम निदेशक रश्मि कुमारी ने दोनों संगठनों के अधिकारियों की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 96 लाख रूपये की कुल परियोजना लागत वाले इस चार वर्षीय कार्यक्रम (2025-2029) में सामानों की खरीदगी, संस्थापना, शिक्षक प्रशिक्षण और प्रयोगशालाओं के लिए तीन वर्षों का परिचालन सहायता प्रदान करना शामिल है। यह पहल अपने सीएसआर अधिदेश के माध्यम से छात्रों को सशक्त बनाने और सीखने के अवसरों में सुधार लाने की सीएमपीडीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है।

Spread the love