शिबू सोरेन समाज की अमूल्य धरोहर हैं: शेफाली गुप्ता

Ek Sandesh Live

शिबू सोरेन से भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने की मुलाकात, कुशलक्षेम जाना

Bhaskar Upadhyay
हजारीबाग: ओम् आरोहणम् संस्था की संस्थापिका, सदस्य दिशा (भारत सरकार) लायंस क्लब की अध्यक्ष सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुँची जहां झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन इलाजरत हैं। उन्होंने गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री सह उनके सुपुत्र हेमंत सोरेन से भी मुलाकात कर गुरुजी की स्थिति पर विस्तृत जानकारी ली। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ। पूरा झारखंड उनकी कुशलता के लिए चिंतित है और प्रार्थना कर रहा है।

Spread the love