शोनु मोनू मॉल का उद्घाटन

360° Business Ek Sandesh Live

चतरा: इटखोरी चौपारण मुख्य स्थित भद्रकाली महा विद्यालय के मुख्य द्वार के समीप एस एम (शोनु मोनू)मॉल का शुक्रवार को भाजपा नेता सह जीप उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर भाजपा नेता सुजीत भारती, प्रमुख प्रिया कुमारी, जीप सदस्य सरिता देवी, मुखिया रंजय भारती, समाजसेवी देवकुमार सिंह भद्रकाली मंदिर न्यास समिति के सदस्य अनिल सिंह ,समाजसेवी शंकर सिंह ,योग गुरु शंकर चंद्रवंसी समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए।यस एम मॉल के संचालक अजय कुमार दांगी ने बतलाया कि हमारे यहां विभिन्न किस्म की साड़ियां थोक एवं खुदरा दर पर उपलब्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि सूरत जैसे महानगर से सिल्क एवं विभिन्न प्रकार की सस्ती व मंहगी साड़ी तथा बच्चियों के लिए विभिन्न प्रकार के परिधान उपलब्ध यहाँ उपलब्ध है। यहां हजारीबाग रांची के तर्ज पर यह मॉल खोला गया है। आपको बतादें कि इटखोरी मुख्य बाजार से 2 किलोमीटर करीब दूरी पर स्थित है यह मॉल भीड़भाड़ से अलग महिला एवं बच्चियों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

Spread the love