Kodarma : पानी टंकी जैन मुहल्ला स्थित श्री दिगम्बर जैन विद्यालय में पंडित जवाहरलाल जी नेहरु का जन्म दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर सभी बच्चों एवं शिक्षकों ने नेहरु जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित किए साथ ही माल्य अर्पण किया गया । आज की प्रार्थना सभा सभी शिक्षकों ने संचालित की साथ ही विद्यालय के सुपर वाइजर मुरारी सिंह इंचार्ज अभिषेक जैन ने नेहरु जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को सभी छात्रों को बताया सभी उनके जैसा व्यक्तत्व बनने के लिए सभी छात्रों को प्रेरित किया गया ।छात्रों को प्रोजेक्ट पर तारे जमी पर फिल्म भी दिखाई गई जिसकी सभी बच्चों ने सराहना की । साथ ही क्लास 9 th , 10 th के बच्चों के साथ शिक्षकों का क्रिकेट मैच हुआ जिस मेंच में शिक्षकों की टीम ने 10 ओवर में 127 रन बनाए । सर्वाधिक 110 रन इंचार्ज अभिषेक जैन ने बनाये । छात्रों की टीम ने रन का पीछा करते हुए मात्र 90 रनों पर सिमट गई और शिक्षको से हार गई । विद्यालय के इंडोर स्टेडियम में क्लास 6 से 8 के छात्रों ने बाल मेला लगाया जिसमें छात्रों ने तरह – तरह के व्यंजन बनाये सभी छात्रों ने बाल मेला का पूरे उत्साह से भाग लिया । एकेडमिक हेड एकता जैन , सोनल जैन एवं सभी शिक्षक वसंत कुमार, मानसी जैन, व्रजेश कुमार, विनय गिरी, ऋतु जैन कोमल वर्णवाल , जूही सिंह, सौम्या जैन, ममता जैन, चाँदनी कुमारी , प्रतीक्षा सिंह, सूरज प्रकाश ,सतीश सिन्हा , शुभम दारूका, अंजली मैम , निकिता मैम , मुस्कान सिंह , सनाया मैम , शालनी मैंम , अरुण सर , राकेश शर्मा, सर ,आयुष सिंह आदि मौजूद रहे ।
