श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट ने बिछुड़े व्यक्ति को परिवार से मिलाया

States

Eksandeshlive Desk
रांची : एम.आर.एस श्री कृष्ण प्रणामी सेवाधाम ट्रस्ट के अन्तर्गत काम कर रही समाजिक संस्था मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम में 16 जून 2024 को मंदबुद्धि व्यक्ति मो असरफ को लाया गया था। इस बीच संस्था की ओर से उसका इलाज डा.एचपी नारायण की देखरेख में किया गया। इलाज के बाद उसकी यादाश्त वापस आ गयी। इसके बाद वह अपने घर जाने की जिद करने लगा उसने अपने घर का पता और अपने भाई का मोबाईल नंबर संस्था के पदाधिकारियों एव उनकी देखभाल करने वाले सेवादार साथीयों को दी। उसका भाई आज उसे संस्था में आकर वापस ले गया। बताया गया कि वह बिहार के दरभंगा का निवासी था।
इस अवसर पर पुंदाग थाना के बडा बाबू संस्था के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, आश्रम के सेवासाथी चन्द्रदिप साहु, हरीश कुमार, मनोज कुमार पंडित, गौरव कुमार, कम्पाउण्डर अशोक ठाकुर,सुधीर कुमार, उत्तम कुमार, पुरणमल सर्राफ, विशाल जालान, ओम प्रकाश सरावगी आदि उपस्थित थे। यह सभी जनकारी संस्था के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजु अग्रवाल) ने दी।