News by Mukesh
चंदवा। आस्था और भक्ति के पावन माहौल में चंदवा के कंचन नगरी स्थित महावीर मंदिर प्रांगण में 19 मार्च, गुरुवार से सात दिवसीय श्रीराम कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
युवा मंडल के तत्वावधान में आयोजित इस श्रीराम कथा में बनारस से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक गणेश जी महाराज अपने श्रीमुख से रामकथा का रसपान कराएंगे। कथा का शुभारंभ 19 मार्च की सुबह 7 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। कलश यात्रा महावीर मंदिर परिसर से निकलकर मुख्य बाजार होते हुए देवनद नदी तट तक जाएगी, जहां से पवित्र जल लाकर विधिवत कलश स्थापना की जाएगी।
प्रतिदिन संध्या 7 बजे से हरिइच्छा तक कथा का आयोजन होगा, जो 25 मार्च तक चलेगा। 26 मार्च को सुबह 11 बजे हवन एवं 12 बजे महाभंडारे के साथ इस धार्मिक आयोजन का समापन किया जाएगा।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए पंडाल, प्रसाद और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के मुख्य यजमान शिव केसरी एवं उनकी पत्नी हैं, जो इस आयोजन को सफल बनाने में पूरे समर्पण के साथ जुटे हुए हैं।
महावीर मंडल के कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर आयोजन को भव्य बनाने में लगे हैं। आयोजन में मंटु केसरी, उमेश साहू, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र यादव, दारा सिंह, गणेश बरई, प्रभास गुप्ता, गजेंद्र यादव, रिंकु कुमार गुप्ता, मिथिलेश गुप्ता, शंकर बैठा, शेखर सुमन, प्रमोद चौधरी, रामेश प्रसाद साहु, मनोज कुमार, चरकू मिस्त्री, उदय केसरी, संतोष सिंह, भुनेश्वर,आनंद वर्मा विक्की चौधरी अनिल कुमार आनंद कनोडिया राजन पांडे बैठा सहित कई श्रद्धालु सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस भव्य श्रीराम कथा आयोजन को लेकर क्षेत्रवासियों में गहरी श्रद्धा और उत्सुकता देखी जा रही है।
