श्रम विभाग हुआ बेशर्म,छात्रवृति भेजनें के लिए होता है पैसा का डिमांड

360° Ek Sandesh Live In Depth

उगाही का केंद्र बना श्रम विभाग,पैसा फेखो तमाशा देखो

शिव कुमार तिवारी

चतरा:- श्रम विभाग हुआ बेशर्म यह बात सुनने में बहुत अटपटा लगता होगा लेकिन यह बात सोलह आणा सच है।यह बात इसलिए कहा जा रहा है की क्योकि सदर प्रखंड के टिकर पंचायत के पंचायत समिति सदस्य कमला कुमारी की पुत्री सह समाजसेवी रामस्वरूप दांगी की पुत्री आयुषी रानी का छात्रवृति का पैसा भेजनें के एवज मे श्रम विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर सह लिपिक रिंकू कुमार प्रसाद के द्वारा रामसवरूप दांगी से पैसा मांगने का आरोप लगाया गया है।इस संबध में रामस्वरूप दांगी ने बताया की जब श्रम विभाग प्रतिनिधि को नही छोड़ रहा है तो आम आदमी का क्या हाल होता होगा कल्पना करने की जरूरत है।उन्होने आगे बताया की रिंकू प्रसाद मेरे साथ बतमीजी से पेश आये है।जिसकी शिकायत श्रम मंत्री एंव उपायुक्त से करने की बात बोले। इस मामले में रिंकू कुमार प्रसाद से पूछे जाने पर कहा की मेरे उपर लगाया गया सभी आरोप बेबुनियाद है।मै ना तो किसी तरह का बत्तमीजी नही किए है और ना पैसा की मांग किए है।आयुषी रानी का छात्रवृति 15दिन पहले ऑनलाइन हुआ है, पैसा चला जायेगा।

Spread the love