शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें 15 तक

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

बोकारो: विधानसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर बोकारो जिले से निर्गत शस्त्र अनुज्ञप्ति के अनुसार शस्त्रों का भौतिक सत्यापन संबंधित थाना में कराने हेतु इस कार्यालय के द्वारा दो बार स्थानीय समाचार पत्रों के माध्यम से एवं एक बार संबंधित थाना के माध्यम से नोटिस निर्गत किया गया था, परन्तु उसके उपरांत भी 106 (एक सौ छः) शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों द्वारा अपने शस्त्र को स्थानीय थाना में भौतिक सत्यापन हेतु प्रस्तुत नहीं किये गये है, जिसके आलोक में उनके शस्त्र अनुज्ञप्ति को रद्द करने की अनुशंसा पुलिस अधीक्षक, बोकारो के द्वारा की गई है।

पुनः 106 (एक सौ छः) शस्त्र अनुज्ञप्तिधारियों को अंतिम सूचना दी जाती है कि वे अपने शस्त्र को स्थानीय थाना में दिनांक 15.11.2024 तक भौतिक सत्यापन कराना सुनिश्चित करें, अन्यथा आपके शस्त्र अनुज्ञप्ति को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। इसकी जानकारी जिला सामान्य शाखा की प्रभारी पदाधिकारी शालिनी खालखो ने दी।

Spread the love