सिवान : राघवेन्द्र कुमार खरवार भारतीय हलधर किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोनीत

360°

Eksandeshlive Desk

सिवान (बिहार) : भारतीय हलधर किसान यूनियन के गोस्वामी सरोज कुमार भारती- प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री व मुख्य प्रवक्ता की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेन्द्र सोलंकी से सहमति लेकर डॉ. शैलेश कुमार गिरि-राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार-झारखंड प्रदेश प्रभारी ने ग्राम पोस्ट-पुनक, भाया-मैरवा 7 थाना- दरौली, जिला-सिवान बिहार निवासी “राघवेन्द्र कुमार खरवार” को जिला अध्यक्ष -सिवान के पद के लिए मनोनयन पत्र जारी कर सिवान “जिला अध्यक्ष” मनोनीत किया है।

शैलेश गिरी ने बताया कि राघवेन्द्र कुमार खरवार हर हमेशा “जय हिंद, जय भारत, जय जनता जनार्दन” के नारों को कहने वाले के कंधों पर एक और नारे को जन-जन तक पहुचाने की एक नयी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। डॉ. गिरि ने कहा कि मुझे आशा और विश्वास है कि आप भारतीय हलधर किसान यूनियन के नीति व सिद्धांतों का पालन कर पूरे सिवान जिले में पंचायत स्तर तक भाकियू हलधर का संगठन विस्तार करेंगे।

राघवेन्द्र कुमार खरवार ने अपने मनोनयन पर धीरेन्द्र सोलंकी राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. शैलेश कुमार गिरि राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बिहार झारखंड प्रदेश प्रभारी, गोस्वामी सरोज कुमार भारती- प्रदेश मुख्य संगठनमंत्री व मुख्य प्रवक्ता का आभार व्यक्त किया है और कहा है कि हम भाकियू हलधर द्वारा दी गई जिम्मेदारियों पर खरा उतरेंगे। और भाकियू हलधर के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार काम करेंगे। राघवेन्द्र कुमार खरवार को भाकियू हलधर में “जिला अध्यक्ष” बनने पर भाकियू हलधर बिहार से प्रदीप गिरि,संजय पांडे, विनय कुमार, बिनोद मांझी, झारखंड से सुनील यादव- जिप उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, लक्ष्मन गोप स्थानीय मनोज कुमार मौर्य, राजेश कुमार राम, मुकेश आचार्य, मकबूल अहमद, कृष्णा प्रसाद ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Spread the love