सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई से जांच कराए सरकार : सुदर्शन

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

लोहरदगा: भाजपा की ओर से जिले में एक दिवसीय आक्रोश प्रदर्शन का आयोजन गुरुवार को किया गया। आक्रोश प्रदर्शन में पहुंचे पूर्व सांसद सुदर्शन भगत ने कहा कि राज्य की ठगबंधन सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डुबी हुई है। राज्य में अपराधियों और भ्रष्टाचारियों की सरकार चल रहीं है। अफसर बेलगाम हो गए हैं। संथाल के समाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता सूर्या हांसदा को राज्य सरकार के निर्देश पर एक फर्जी एनकाउंटर में मार दिया गया। सूर्या ने संथाल में चल रहे बांग्लादेशियों के जमीन और आदिवासी बेटियों को निशाना बनाने का विरोध किया था। सूर्या हांसदा के रहते संथाल में रोहिंग्या, बांग्लादेशी और अन्य घुसपैठियों की एक नहीं चल रही थी। इससे राज्य सरकार का वोट बैंक नहीं बढ़ रहा था। इसी का नतीजा हुआ कि राज्य सरकार के इशारे पर सूर्या हांसदा को रास्ते से हटा दिया गया।

प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत भारती ने कहा कि रांची जिले के नगड़ी में आदिवासी और मुलवासी किसानों की उपजाऊ जमीन को रिम्स-2 बनाने के नाम पर छीनी जा रही है। भाजपा इसका विरोध करती है। राज्य सरकार नगड़ी की जमीन को किसानों को वापस करे और सरकार बंजर जमीन जहां खेती नहीं होती है वहां रिम्स-2 का निर्माण करे। आक्रोश प्रदर्शन के बाद एक मांग पत्र बीडीओ के माध्यम से राज्यपाल को भेजा गया। इसमें सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच और नगड़ी की जमीन को किसानों को वापस करने क मांग शामिल है। धरना प्रदर्शन में बडी संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Spread the love