News & Edit by Sunil
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय में महादेवी बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड क्लिनिकल टेक्नोलॉजी के तत्वावधान में प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी, प्राचार्या डॉ. सुबानी बाड़ा एवं उप-प्राचार्या मीनल श्वेता सहित नर्सिंग फैकल्टी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अवसर पर छात्रा प्रिया महतो ने सरहुल पर्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्राचार्या ने अपने संबोधन में सरहुल पर्व के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने का पर्व बताया। प्रशासक श्री आशुतोष द्विवेदी ने सरहुल को आदिवासी समुदाय का प्रमुख प्रकृति पर्व बताते हुए कहा कि यह तीन दिनों तक मनाया जाने वाला त्योहार है, जो नए वर्ष के आगमन का प्रतीक है। वहीं, डीन डॉ. विजय कुमार सिंह ने भी सरहुल के सांस्कृतिक और सामाजिक महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सरहुल नृत्य प्रस्तुत किया गया। उप-प्राचार्य मीनल श्वेता ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी के योगदान की सराहना की। सरला बिरला विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, माननीय महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक, कुलपति प्रो सी जगनाथन एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने सरहुल के अवसर पर शुभकामना संदेश प्रेषित किया है।
