चांदा ग्राम में धान अधिप्राप्ति केंद्र का किया गया उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live States

दिलीप कुमार

गोड्डा: ठाकुर गंगटी प्रखंड क्षेत्र के चांदा ग्राम स्थित यशोधवाला पैक्स में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आलोक वरन केसरी, प्रभारी प्रमुख कुंदन कुमार महतो आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद वहां उपस्थित किसानों ने अपने खेतों से उत्पादित ध्यान का वितरण के लिए मापी कराना शुरू किया। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी आलोक वरण केसरी, प्रभारी प्रखंड प्रमुख कुंदन कुमार महतो आदि ने बारी-बारी से वहां उपस्थित दर्जनों किसानों को धान अधिप्राप्ति केंद्र के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। किसानों को धान बिक्री के बदले मिलने वाले मूल्य और झारखंड सरकार द्वारा अलग से 117 रुपए प्रति क्विंटल कि दर से दिए जाने वाले बोनस के बारे में भी जानकारी दिया। कहा कि किसान पंजीकरण के आधार पर अपना अपना धान पैक्स में बेचकर उसका मूल्य प्राप्त कर लें। यह एक नियमित सरकारी व्यवस्था है। यह भी बताया कि अब तक जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हो पाया है वे सहकारिता विभाग से नियमानुसार पंजीकरण कराकर इस यशोधवाला पैक्स स्थित धान अधिप्राप्ति केंद्र में अपना धान बिक्री कर सकते हैं। बताया कि यह पैक्स गोदाम लिमिटेड सरकार के अधीनस्थ है। धान अधिप्राप्ति के अलावे समय-समय पर यहां से बीज की उपलब्धता आप किसानों को की जाती है और भविष्य में भी यह सुविधा सरकारी निर्देशानुसार लागू रहेगा। गोदाम प्रबंधक निरंजन सिंह,किसान समाजसेवी मनमीत पोद्दार,ऋषभ सिंह सहित दर्जनों किसान मजदूर थे।