रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल में आयोजित दो दिवसीय अंतरविद्यालयीय मानविकी महोत्सव मानविकी 2026 का तीसरा संस्करण संपन्न शुक्रवार को हुआ। इस महोत्सव में विद्यार्थियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता, तार्किक चिंतन, कल्पनाशीलता एवं सृजनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। मौके पर प्रमुख प्रतियोगितांए आयोजित की गयी जिसमें प्रतिभागियों ने न्यायालय की कार्यवाही की शैली में विषयों के विभिन्न पक्षों को प्रस्तुत किया और ार्कशक्ति, विचारशीलता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन। वही विद्यार्थियों ने कला के माध्यम से अपने विचारों, भावनाओं एवं कल्पनाओं को सृजनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। माइंड ग्रिड एवं कोड ब्रेकर जैसे चुनौतीपूर्ण चरण। – सूक्ष्म निरीक्षण क्षमता, तार्किक चिंतन, सामूहिक सहभागिता एवं समस्या समाधान कौशल की परख। प्रतिभागी दलों ने निर्धारित विषयों एवं मुद्दों के अनुरूप परिधानों का चयन, संयोजन एवं सृजनात्मक प्रस्तुतीकरण किया। प्राचार्या मनीषा शर्मा ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रत्येक प्रतिभागी के विचारों, सृजनात्मकता एवं आत्मविश्वास की सराहना की। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में शिक्षकों एवं आयोजकों के समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की।
