AMIT RANJAN
सलडेगा/सिमडेगा: सरस्वती शिशु मंदिर सलडेगा सिमडेगा में मनाया गया वर्ष प्रतिपदा। वनवासी कल्याण केंद्र झारखण्ड की शैक्षिक इकाई श्रीहरि वनवासी विकास समिति झारखण्ड द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सलडेगा सिमडेगा में नव वर्ष 2082 के शुभ शुरुआत के शुभावसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार पाठक के नेतृत्व में विद्यालय से भव्य शोभायात्रा निकली गई। शोभायात्रा में पीला वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए कलश यात्रा निकल गई। इस अवसर पर विद्यालय के छोटे-छोटे भैया वानर का रूप धर भगवान श्री राम के वानर सेना के रूप में आगे आगे चल रहे थे। विद्यालय के चारों दलों के द्वारा ट्रैक्टर में सजाकर भव्य झांकी निकाली गई। छत्रपति शिवाजी दल द्वारा महिषासुर मर्दिनी माँ दुर्गा का पूजन का दृश्य, एकलव्य दल द्वारा राजा विक्रमादित्य का राज दरबार, भरत दल द्वारा राम दरबार, तथा आरूणि दल द्वारा हिरण्यकश्यप वध का दृश्य जीवंत कर झांकी के रूप में दर्शाया गया। विद्यालय के झांकी का शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर अनूप केसरी, अनिरुद्ध सिंह , रामनवमी प्रबंधन समिति, मनोज गोयल, अग्रवाल सभा, पिंटू अग्रवाल आदि शहर के गण-मान्य द्वारा ठंडा जल, जूस, टॉफी, शरबत, बिस्कुट आदि देकर स्वागत किया गया। कई स्थानों पर शहर के महानुभाव द्वारा पुष्प वर्षा कर झांकी तथा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा में सलडेगा संकुल के संकुल प्रमुख संतोष दास, विश्व हिंदू परिषद के कौशल राज सिंह देव, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हनुमान बोंदिया, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मुरारी प्रसाद, सुदर्शन सिंह, रामविलास बड़ाईक जैसे अनेक महानुभावों का साथ मिला।