इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का उद्घाटन मंत्री सत्यानन्द भोक्ता ने किया

360° Business Ek Sandesh Live States

इटखोरी: इटखोरी-चतरा मुख्य मार्ग स्थित पितीज तैलिया पुल के समीप शुक्रवार को इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास, बरही विधायक उमाशंकर अकेला, जीप उपाध्यक्ष बिरजु तिवारी, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, पूर्व विधायक योगेन्द्र नाथ बैठा,पेट्रोल पम्प मालिक सुमन कुमारी,बद्री राम,मुकेश कुमार गुप्ता, जीप सदस्य सरिता देवी, प्रखण्ड प्रमुख प्रिया कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने फीता काटकर कर किया। इसके पूर्व पितीज पंचायत के उप मुखिया मुकेश कुमार गुप्ता , बद्रीराम आदि द्वारा अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मौके पर 20 सूत्री अध्यक्ष जागेश्वर यादव, मुखीया रामदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य रूबी देवी, पूर्व मुखीया कुसुम देवी, कांग्रेश जिला अध्यक्ष प्रमोद दुबे, भद्रकाली मंदिर न्यास सदस्य श्याम सिंह ,अनिल सिंह समेत सैकडों उपस्थित थे।