सत्यानंद भोक्ता को रिकॉर्ड चौथी बार मंत्री बनाए जाने पर राजद कार्यकर्ताओ में हर्ष

360° Ek Sandesh Live Politics

महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने किया बैठक 10 फरवरी को जाएंगे चतरा

अजय राज
प्रतापपुर(चतरा): प्रखंड के रामपुर स्थित राजद अध्यक्ष खेदू यादव के आवास पर सोमवार को महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओ की एक बैठक राजद प्रखंड अध्यक्ष खेदु यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन फिरोज आलम के द्वारा किया गया। उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला मंत्री प्रतिनिधि भोला प्रसाद शामिल हुए। बैठक में सर्वप्रथम नवगठित झारखंड सरकार में शामिल महागठबंधन दल के द्वारा विश्वासमत जीतने पर एक दूसरे को बधाई दी गई।। तत्पश्चात बैठक में उपस्थित राजद कार्यकर्ताओ ने झारखंड के एकमात्र राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता को रिकॉर्ड चौथी बार कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने के खुशी में 10 फरवरी को चतरा आगमन तथा इटखोरी मंदिर में पूजा अर्चना करने सहित अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया। साथ हीं मंत्री श्री भोक्ता के चतरा आगमन पर भव्य स्वागत हेतु आगे की रूपरेखा तैयार करते हुए प्रतापपुर से अधिक से अधिक संख्या में राजद सहित महागठबंधन के कार्यकर्तायों को चतरा पहुंचने की बात पर गहनता से विचार किया गया। इस बाबत राजद अध्यक्ष खेदु यादव ने कहा की 10 फरवरी को मंत्री सत्यानंद भोक्ता का चतरा आगमन होना है इस दौरान माननीय मंत्री इटखोरी पहुंच मातारानी का दर्शन व पूजा अर्चना करेंगे तत्पश्चात चतरा कॉलेज के सामने स्थित मैदान में राजद कार्यकर्ताओ को संबोधित करेंगे। इस बैठक के मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रकीबुल इमाम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष संजय चंद्रवंशी,कांग्रेस नेता प्रमील गुप्ता, 20 सूत्री उपाध्यक्ष नौसाद आलम,पूर्व मुखिया सीता यादव,पंचायत अध्यक्ष विनोद कुमार, सतीश गुप्ता, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय यादव,संजय साहू,अशोक यादव,नवाशिक आलम,पिंटू कुमार,झामुमो नेता सरताज अली,मीडिया प्रभारी मंटू यदुवंशी,पंचायत अध्यक्ष मनीष यादव,संतोष यादव, रंजित पासवान,गुड्डू यादव, कैलाश यादव,अशोक यादव, सहित महागठबंधन के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।