सुदेश ने मुख्यमंत्री से मिलकर ली गुरुजी के स्वास्थ्य की जानकारी

Politics

Eksandeshlive Desk

रांची : आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने नई दिल्ली स्थित न्यू झारखंड भवन में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर गंगाराम अस्पताल में भर्ती शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि गुरुजी के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वहीं सुदेश महतो ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इसके पूर्व आजसू के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी हेमंत सोरेन से नई दिल्ली में मुलाकात कर शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। उल्लेखनीय है कि शिबू सोरेन को 19 जून को अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें ब्रेन स्ट्रोक और किडनी संबंधी समस्याओं के कारण आईसीयू में रखा गया था। सर गंगा राम अस्पताल के डाक्टरों के अनुसार न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के विशेषज्ञ उनकी देखभाल कर रहे हैं।

Spread the love