सुरेश कुमार बैठा के पक्ष में चुनावी महासभा को संबोधित करने मेसरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

360° Politics

by Mustaffa

मेसरा(रांची) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को हवाई मार्ग से मेसरा हेलीपेड मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा में पहुंचे। जहां उन्होंने कांके विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस सह महागठबंधन के प्रत्याशी सुरेश कुमार बैठा के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करते हुए उनका आशीर्वाद मांगा। आयोजित इस जनसभा में पूरे कांके विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता,मतदाता महिला एवं पुरुष शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह पार्टी पूंजीपतियों की पार्टी है। यह दलित,गरीब विरोधी है। इस पार्टी के लोग जात पात,हिन्दू मुस्लिम के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाना चाहते है। आगे अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने कहा कि आज जब चुनाव का समय आया है तो भाजपा रोटी,बेटी एवं माटी की बात कर रही है। उन्हें झारखंड की मूल समस्या जल जंगल जमीन नजर ही नहीं आती है। झारखंड राज्य के गठन होने के पश्चात लगभग बीस वर्षों तक भाजपा की ही सरकार रही है,तो ईतने वर्षों में उन्होंने झारखंड के विकास की कोई गाथा नहीं लिख पाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मेरी सरकार बनी तो ढाई से तीन वर्षों तक करोना काल के विकट महामारी से झारखंड वासियों को बचाने में ही मेरा समय बर्बाद हो गया। करोना काल के बाद जैसे ही हमने विकास की गति को तेज किया तो बीजेपी के द्वारा षड्यंत्र के तहत मुझे जेल भेजवा दिया गया। जेल से निकलने के बाद मैं महिलाओं के सम्मान में मुख्यमंत्री मैंईयां सम्मान योजना को प्रारंभ किया। जिससे कि हमारे राज्य की महिलाएं आत्मनिर्भर हो सके। साथ ही हमने गरीब,असहाय, जरूरतमंद आवास विहीन परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान देने का काम किया हूं। आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास समय का अभाव होने के कारण ज्यादा समय नहीं दिया गया। उन्होंने जाते-जाते सभी लोगों से पुनः सुरेश कुमार बैठा को कांके विधानसभा से जीत दिलाने का आशीर्वाद मांगा।

Spread the love